नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (डीडब्ल्यूएसएम) की बैठक का आयोजन 16 जुलाई 2026 को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में किया जाएगा।
बैठक में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन से संबंधित विभिन्न योजनाओं, प्रगतिरत कार्यों तथा अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति पर विस्तार से चर्चा होगी।
बैठक में मिशन से जुड़े सभी सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है।