नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने गुरूवार को प्राथमिक विद्यालय खडावदा में पौधारोपण किया। उन्होने एसडीएम डॉ.ममता खेडेके साथ आंगनवाडी परिसर जागोली में भी पौधारोपण कर पौधे रौपे। कलेक्टर ने उपस्थित किसानों से कहा कि वे 10-10 पौधे अवश्य लगाए और रौपे गए पौधो की फोटो भी वायुदूत एप पर अपलोड भी करें। इस मौके पर सरपंच गोपाल शर्मा, उप सरपंच चंचल राठौर, तहसीलदार पीएस पटेल एवं जागृति जाट एवं अन्य अधिकारी एवं ग्रामीणजन तथा किसान भाई उपस्थित थे।