भोपाल। एएचओ का व्यवहार ठीक नहीं है। वे अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। यह बात नगर निगम जोन-6 के कचरा वाहन चालक, सफाई कर्मचारियों ने कही। हड़ताल की तैयारी के चलते मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ की नगर निगम शाखा जोन स्तर पर बैठकें कर कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मानसिक रूप से तैयार कर रही है। बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष साबिर खान, नगर निगम शाखा के अध्यक्ष इरफान अल्ताफ, सफाई कर्मचारियों के अध्यक्ष अरविंद वेद ने भी संबोधित किया।
बैठक में कर्मचारियों ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि जनता तो छोड़ों अधिकारियों का व्यवहार में उनके प्रति ठीक नहीं है। कर्मचारियों एवं वाहन चालकों से अशब्दों का प्रयोग किया जाता है। कोई भी बहाना लेकर कर्मचारियों को परेशान किया जाता है। कर्मचारी एवं वाहन चालकों का वेतन नहीं बनाया जाता है। बात-बात में नौकरी से भागने की धमकी दी जाती है। अध्यक्ष ने कहा कि एएचओ की शिकायतों को लेकर जल्द ही वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगे और उन्हें हटाने के लिए निवेदन करेंगे। उन्होंने कहा कि काम बंद हड़ताल की शुरुआत जोन-6 से ही की जाएगी।