नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच का विशेष सम्मेलन 29 जुलाई सोमवार को आयोजित होगा। बंगला नं. 60 स्थित परिषद कक्ष में दोपहर 12.30 बजे होने वाले सम्मेलन की अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा करेगी। सभी पार्षदगणों से भी समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
इन बिंदुओं पर लगेगी मुहर-
- लोकनिर्माण शाखा में पूर्व कार्यरत 1$8 अस्थाई श्रमिकों / संविदा श्रमिकों को आगामी 89 $ 89 दिवस के लिए कार्य पर रखने की स्वीकृति बाबत।
- बाग बगीचा शाखा में पूर्व कार्यरत 01 दैनिक श्रमिक एवं पूर्व कार्यरत 38 संविदा श्रमिकों को आगामी 89 दिवस के लिये कार्य पर रखे जाने की प्रशासकीय स्वीकृति बाबत।
- सीताराम जाजू सागर डेम (हर्कियाखाल) पर कार्यरत 2 दैनिक श्रमिक को आगामी 89 $ 89 दिवस की अवधि हेतु कार्य पर रखे जाने की स्वीकृति बाबत।
- स्वास्थ्य शाखा में पूर्व कार्यरत 40 अस्थाई जनसेवकों को आगामी 89 दिवस के लिये कार्य पर रखने बाबत।
- स्वास्थ्य शाखा में पूर्व कार्यरत 307 अस्थाई जनसेवकों को आगामी 89 दिवस के लिये कार्य पर रखने बाबत।
- तरण पुष्कर संधारण हेतु संविदा आधार पर श्रमिक एवं जीवन रक्षक 89 दिवस के लिये कार्य पर रखे जाने की प्रशासकीय स्वीकृति बाबत।
- अटल आश्रय स्थल के चौकीदार व देखरेख हेतु 4 दैनिक श्रमिक को आगामी 89 दिवस की अवधि हेतु कार्य पर रखे जाने की स्वीकृति बाबत।
- पथ प्रकाश शाखा में कार्यरत 17 दैनिक श्रमिक कार्य पर आगामी एक वर्ष के लिये कार्य पर रखे जाने की स्वीकृति बाबत।
- प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत निर्मित ईडब्ल्यूएस फ्लेटों का विक्रय पत्र प्रारूप अनुमोदन बाबत।
- प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत निर्मित एमआईजी फ्लेटों का पट्टानामा प्रारूप अनुमोदन बाबत।
- पुरान हॉट मैदान ब्लाक बी की दुकान क्रमांक 12 व 19 की उच्चतम ऑफर स्वीकृ विचारार्थ एवं अनुमोदन बाबत।
- प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत निर्मित एमआईजी फ्लेटों के प्राप्त उच्चतम ऑफर स्वीकृति विचारार्थ एवं अनुमोदन बाबत।
- धारा 150/151 के अंतर्गत नामांतरण विचारार्थ।
- नगरपालिका नीमच सीमा क्षेत्र अंतर्गत छावनी क्षेत्र भूमि व्यवस्थापन नियम 2017 के अंतर्गत प्रकरणों में व्यवस्थापन के अनुमोदन बाबत।
- नगरपालिका परिषद की विभिन्न योजनाओं में आवंटित भूखण्डों के पट्टानामा की अवधि समाप्त होने से म.प्र. नगरपालिका (अचल सम्पत्ति का अंतरण) नियम 2016 के नियम 17 के अनुसार लीज नवीनीकरण बाबत।
- नर्सिंग कॉलेज हेतू भूमि आंवटन के संबंध में विचारार्थ।
- नगरपालिका सीमा क्षेत्र स्थित विभिन्न अचल सम्पत्तियां, जिनकी प्रविष्ठि ई-पोर्टल पर नहीं है, संबंधित द्वारा पंजीकृत लेख एवं वसीयत के साथ आवेदन पेश किये जाने पर सम्पत्तियों की प्रविष्ठि नियमानुसार सम्पत्तिकर ई-पोर्टल पर दर्ज करने की स्वीकृति बाबत।