BREAKING NEWS
KHABAR : सीएम राइज स्कूल में नशा मुक्त भारत.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज.. <<     दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     KHABAR : सीहोर में गूंजी युवाओं की आवाज,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान का आगाज, जागरूकता रैली.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     BIG NEWS : एमपी के 1,895 सरकारी स्कूलों में एक भी.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2024, 7:23 pm
BIG REPORT : सर्वाेच्च न्यायालय में दिनांक 29 जुलाई से 03 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। न्यायालयों में मामलों की संख्या में हो रही लगातार बढ़ोतरी एवं उनमें लग रहे समय को दृष्टिगत रखते हुये माननीय सर्वाेच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा माननीय सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों के राजीनामा के माध्यम से निराकरण हेतु दिनांक 29 जुलाई से 03 अगस्त, 2024 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। विशेष लोक अदालत में माननीय सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित पुराने दीवानी प्रकरण, ऐसे आपराधिक प्रकरण जो राजीनामा द्वारा निराकृत किये जा सकते है, वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, भूमि अधिग्रहण आदि से संबंधित मामलें समझौते हेतु रखे जाने है। 


माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कपिल मेहता ने अपील की है कि जिन भी पक्षकारों के मामलें माननीय सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित है, वे अपने मामलें का निराकरण राजीनामें के आधार पर कराकर त्वरित, सुलभ एवं मितव्ययी न्याय प्राप्त कर सकते है। माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय ने विश्वास जताया है कि विशेष लोक अदालत में समझौते के माध्यम से निराकृत प्रकरणों से आमजन का न्यायिक प्रक्रिया में विश्वास ओर बढ़ेगा।  


इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु अपने प्रकरण की जानकारी के सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर, मंदसौर के कार्यालय में संपर्क स्थापित किया जा सकता हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE