देवास। आज नगर निगम सभापति रवि जैन ने स्वच्छता के चलते देवास के सुपर मार्केट का निरीक्षण किया। सुपरमार्केट में कई जगहों पर बड़ी मात्रा में गंदगी देखने को मिली इसके साथ ही कई लोगों ने बंद लिफ्ट में भी कचरा फेंक रखा था। साथ ही पुरे मार्केट में ड्रेनेज का पानी रोड पर निकलते देख सभापति ने नाराजगी जताई और सभी दुकानदारों से कचरा ना करने को लेकर अपील की। वहीं उन्होंने कहा कि यहां पर चौंबर की कुछ समस्या थी वह हमारे द्वारा हल करवाई जाएगी इसके साथ ही जो भी समस्या रहेगी हम हल करवाएंगे लेकिन सभी की जिम्मेदारी बनती है कि यहां पर कचरा न फेंके और गंदगी ना होने दे। हमारा शहर स्वच्छता में पीछड रहा है हमको उसको आगे लाना है।