मंदसौर। पुलिस कप्तान अनुराग सुजानिया ने आदेश की अवहेलना करने वाले तीन पुलिसकर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की है। एसपी ने इन तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त निर्देश के पालन में 15 अगस्त 2024 की परेड हेतु अभ्यास के लिये जिले से 06 कर्मचारियों के नाम 24वीं वाहिनी विसबल जावरा, रतलाम में अभ्यास हेतु नामांकित किये गये थे। यह संज्ञान में आया है कि नामांकित कर्मचारियों में से 1-आर0 356 देवीलाल कुमावत थाना वायडी नगर, 2-आर0 337 रितेश जैन थाना नई आबादी, 3-आर0 320 नीरज कुमार थाना कोतवाली व 4-आर0 354 धर्मेन्द्रसिंह थाना सुवासरा उक्त अभ्यास के लिये 24वीं वाहिनी विसबल जावरा जाने हेतु पुलिस लाईन मंदसौर में उपस्थित नहीं हुए तथा जान-बूझकर अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर हो गये हैं। जो उपरोक्त कार्मिकों की वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश की अवहेलना एवं कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता को दर्शाता है।
अतः उपरोक्त गंभीर कदाचरण के लिये 1-आर0 356 देवीलाल कुमावत थाना वायडी नगर, 2-आरक्षक 337 रितेश जैन थाना नई आबादी, 3-आरक्षक 320 नीरज कुमार थाना कोतवाली व 4-आरक्षक 354 धर्मेन्द्रसिंह थाना सुवासरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर रक्षित केन्द्र मंदसौर संबद्ध किया जाता है। निलंबन अवधि के दौरान उक्त कार्मिकों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा वे बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।