BREAKING NEWS
KHABAR : डेढ़ साल बाद भी अधूरी सीएम की घोषणा,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल में नशा मुक्त भारत.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज.. <<     दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     KHABAR : सीहोर में गूंजी युवाओं की आवाज,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान का आगाज, जागरूकता रैली.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     BIG NEWS : एमपी के 1,895 सरकारी स्कूलों में एक भी.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2024, 11:37 am
KHABAR : सैल सागर तालाब पर अवैध कब्जे की होगी जांच, एसडीएम ने 5 सदस्यीय टीम बनाई, भाजपा जिलाध्यक्ष ने उठाया था अतिक्रमण का मुद्दा, पढे़ खबर

Share On:-

टीकमगढ़। शहर के प्राचीन तालाबों से अतिक्रमण हटाए जाने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना ने शांति समिति बैठक के दौरान सैल सागर तालाब से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। शिकायत के आधार पर एसडीएम ने मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय टीम का गठन किया है।


भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि शहर का जल स्तर बढ़ाने वाले बुंदेल कालीन सैल सागर तालाब को नष्ट किया जा रहा है। तालाब की जमीन अवैध रूप से स्टाम्प पर बेची जा रही है। उन्होंने बताया कि सैल सागर तालाब की बंधान तोड़कर हाजी फारुख के बेटे मारुफ अहमद, फैसल ने 100-100 रुपए के स्टाम्प पर कई प्लाट बेच दिए हैं। जिससे तालाब का अस्तित्व लगभग समाप्त होने की कगार पर है।


तालाब नष्ट होने से शहर का जल स्तर नीचे चला गया है। गुरुवार रात कलेक्टर एसपी की मौजूदगी में हुई शांति समिति की बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष ने एक बार फिर यह मुद्दा उठाया। इसके पहले 11 जुलाई को उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार को सैल सागर तालाब से अवैध कब्जा हटाए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा था। केंद्रीय मंत्री ने भी मामले की जांच कराने के निर्देश दिए थे।


एसडीएम ने पांच सदस्यीय जांच दल बनाया
भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत पर एसडीएम संजय दुबे ने सैल सागर तालाब पर हो रहे अवैध कब्जे की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है। एसडीएम दुबे ने बताया कि तहसीलदार, एसएलआर, आरआई और दो पटवारी को 7 दिन में जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE