चीताखेड़ा। स्थानीय गांव के इंदिरा आवास कालोनी के पास स्थित बंजारा समाज के श्मशान घाट परिसर में बंजारा समाज ने पौधारोपण इस पर्व को कामयाब बनाने और पर्यावरण को हरा भरा करने के लिए बुधवार को पौधारोपण कर पौधों की रक्षा की जिम्मेदारी का निर्वहन भी शिद्दत के साथ किया। इसकी लक्ष पूर्ति बंजारा समाज के वरिष्ठ संदीप गौड़, दिनेश दायमा, दूरसंचार विभाग के सेवा निवृत्त टेलीफोन आपरेटर रमेश चावड़ा द्वारा शुरू आत की गई है।
इसी क्रम में बंजारा समाज श्मशान घाट परिसर में लगभग कई पौधे भारत सरकार के अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत लगाए गए हैं। चीताखेड़ा की इंदिरा आवास कालोनी के समीप बंजारा समाज श्मशान घाट में यह पहला मौका है जब जीरन तहसील के चीता खेड़ा में हर परिवार को दो-दो पौधे निःशुल्क दिए गए हैं। हर परिवार के युवा, बुजुर्ग, महिला- पुरुष को पौधे देने के साथ ही उन्हें विभिन्न प्रजातियों के फूल व फलदार इन पौधों को पेड़ बनाने के लिए संकल्प भी दिलाया गया। जामुन ,आंवला,नीम,शिषम,चल आदि पौधे लगाए गए हैं।
इस अवसर पर दिनेश दायमा ने बताया है कि पेड़ पौधों से पर्यावरण संतुलित रहता है इसलिए सभी को पौधों को लगाने की मूहिम में जुट जाना चाहिए। ताकि पर्यावरण हरा भरा रह सके तथा हमारी भावी पीढ़ी को स्वस्थ व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके। इसके लिए सबको पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति ध्यान देना होगा। हमने भी हर परिवार को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने को यह संकल्प लिया है।