BREAKING NEWS
KHABAR : सीएम राइज स्कूल में नशा मुक्त भारत.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज.. <<     दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     KHABAR : सीहोर में गूंजी युवाओं की आवाज,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान का आगाज, जागरूकता रैली.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     BIG NEWS : एमपी के 1,895 सरकारी स्कूलों में एक भी.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2024, 12:03 pm
BIG REPORT : विश्व बाघ दिवस पर 5 दिवसीय समारोह की हुई शुरुआत, कान्हा टाइगर रिजर्व में ग्राम वासियों को बाघ रक्षा सूत्र बांधकर जंगल और वन्य प्राणियों को बचाने की दिलाई शपथ, पढे़ खबर

Share On:-

मंडला। जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व में 5 दिवसीय विश्व बाघ दिवस समारोह की शुरुआत हुई। 25 जुलाई को कार्यक्रम के प्रथम दिन खटिया गेट से जागरूकता रैली प्रारम्भ हुई। यह रैली मानेगांव समिति और कुमादेही ईको विकास समिति पहुंची। जहां ग्रामीणों को वन, वन्य प्राणियों को बचाने और उनकी सुरक्षा के संबंध में जागरूक कर शपथ दिलाई गई।


29 जुलाई तक चलने वाले इस आयोजन में बफर और कोर के विभिन्न परिक्षेत्रों में रैली का आयोजन किया जायेगा। 29 जुलाई विश्व बाघ दिवस पर खटिया गेट में स्कूली छात्र-छात्राओं के स्टेज कार्यक्रम, प्रतियोगिता आदि से 5 दिवसीय समारोह का समापन होगा।


कान्हा प्रबंधन ने बताया कि गुरुवार को पुनीत गोयल उपसंचालक (कोर) द्वारा झंडी दिखाकर खटिया से जागरूकता रैली की शुरुआत की। यह रैली सर्वप्रथम मानेगांव समिति और फिर कुमादेही ईको विकास समिति पहुंची। यहां ग्राम वासियों को बाघ रक्षासूत्र बांधकर उनका स्वागत किया गया।


बच्चों को बाघ का फेस मास्क वितरित कर श्मैं भी बाघश् गाना सुनाया गया। कान्हा टाईगर रिजर्व से ग्राम वासियों को मिलने वाले रोजगार की जानकारी दी गई। अंत में सभी को वन, वन्य प्राणियों को बचाने और उनकी सुरक्षा के संबंध में जागरूक कर शपथ दिलाई गई।


प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम के द्वितीय दिवस 26 जुलाई को समनापुर परिक्षेत्र और मुक्की परिक्षेत्र में, तृतीय दिवस 27 जुलाई को गढ़ी परिक्षेत्र में, चतुर्थ दिवस 28 जुलाई को सिझौरा परिक्षेत्र और सरही परिक्षेत्र में, आयोजन के पांचवें और अंतिम दिन 29 जुलाई को मंडला और खटिया में जागरूकता रैली का आयोजन किया जायेगा।


29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस के कार्यक्रम का आयोजन ईको सेंटर खटिया में किया जाएगा। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं द्वार वन, वन्यप्राणियों की सुरक्षा का सन्देश देने वाले स्टेज कार्यक्रम से लोगो में वन, वन्य प्राणियों की सुरक्षा के प्रति संदेश दिया जायेगा। कार्यक्रम में वाद-विवाद प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता और क्विज का भी आयोजन किया जायेगा। साथ ही कान्हा टाइगर रिजर्व में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE