भोपाल। उत्सव मेला समिति ने गुरुवार को सरकारी मिडिल स्कूल ब्रिजिशिया में 250 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग और अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की। इस मौके पर समिति के सदस्यों ने कहा कि शिक्षा के लिए विद्यार्थियों की पूरी मदद करेंगे। उन्होंने समाज हित में चल रहे समिति के कार्यों की जानकारी भी दी।
समिति ने प्रतिवर्ष भोपाल में आयोजित होने वाले मेले में स्कूल के बच्चों को निरूशुल्क झूला एवं अन्य कार्यक्रम में प्रवेश देने का वादा किया है। कार्यक्रम को विकासखंड अकादमिक को-ऑर्डिनेटर उपेन्द्र कौशल, समिति के सुनील जैन, अजय सोगानी, कमल जैन, चन्द्रशेखर सोनी ने संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तम शिक्षा ग्रहण कर अपनी शाला का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख, अनूप भावसार, सोनिया कुमार, नरेन्द्र चन्द्रावत ने सभी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सलमा हफीज ने किया।