BREAKING NEWS
KHABAR : सीएम राइज स्कूल में नशा मुक्त भारत.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज.. <<     दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     KHABAR : सीहोर में गूंजी युवाओं की आवाज,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान का आगाज, जागरूकता रैली.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     BIG NEWS : एमपी के 1,895 सरकारी स्कूलों में एक भी.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2024, 2:01 pm
BIG NEWS : किसानों की दुहाई देने वाले विधायक ने ही अपनी सरकार और विधायक पद के पावर के दम पर किसानों के खाते की जमीन हड़पी, पढे़ भगत मागरिया की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। मध्यप्रदेश विधानसभा में भाजपा सरकार का हिस्सा बने नीमच के क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार ने स्वयं अपने बेटे के नाम से खरीदी गई जमीन की सीमा से लगभग डेढ़ हजार फीट तक गोपालपुरा पांवड़ा और गमेरपुरा के किसान देश की आजादी से पूर्व ही विगत छः पीढियों से इसी खाते की उपजाऊ सिंचित जमीन पर खेती करते आ रहे हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण करते हुए आ रहे हैं। उसी खाते की जमीन पर सत्ता के दम पर अपने पद का दुरुपयोग कर किसानों के साथ क्रुरता की गई। यह सत्ता में बैठे प्रभावशाली विधायक ने प्रशासन पर सत्ता का और विधायक पद का पावर का दुरुपयोग कर परिवार चलाने का आसरा छीनकर अपने पेट की आग बुझाने के खातिर कितने ही परिवार के पेट पर लात मारी है। 


भगवान के बाद अगर कोई है तो वह अन्नदाता किसान ही है। किसान बड़ा तपस्वी जीवन जी रहा है जिस ठंड में कोट स्वेटर, जर्किन पहने बिना नहीं रह सकता है ऐसी कड़ाके की ठिठुरन भरी सर्दी में भी किसान रात -रात भर जागकर परिवार से दूर रहकर जंगली जानवरों से भी जान की बाजी लगाकर खेतों में फसलों की सिंचाई करता है। ऐसे अन्नदाताओं की रक्षा सुरक्षा देने एवं उन्हें लाभ पहुंचाने के बजाए सत्ता के नशे में मदहोश होकर अपने निजी लालच, स्वार्थ सिद्धि प्राप्त हेतु पट्टे खातेदार किसानो की जहां विगत छः पीढियों से परिवार के लिए भरण-पोषण हेतु खेती करते आ रहे हैं उसी उपजाऊ जमीन पर प्रशासनिक अधिकारियों के दम पर जबरन कब्जा कर फसलों को ट्रेक्टर, जेसीबी मशीन से नष्ट कर अवैधानिक तरीके से अपना आधिपत्य स्थापित किया गया है। 


उल्लेखनीय है कि गमेरपुरा, गोपालपुरा, पांवड़ा के गरीब किसानों के उपजाऊ भूमि खेतों में खड़ी खरीफ़ सीजन की बेशकीमती फसलों पर सत्ता और विधायक पर के पावर का दुरुपयोग कर तानाशाह के रूप में अवैधानिक तरीके से अपने पेट की भुख मिटाने के लिए पालनहार किसानों के पेट पर लात मारी है। विरोध करने पर हवालात में बंद करने की धोंस देकर डराया गया।  पांवड़ा निवासी कृषक रमेश पिता कनिराम मीणा की 2 बीघा जमीन, पांवड़ा निवासी कृषक राहुल पिता घीसालाल मीणा की डेढ़ बीघा जमीन, पांवड़ा निवासी कृषक जगदीश पिता लक्ष्मीनारायण मीणा की 2 बीघा जमीन, गोपालपुरा निवासी कृषक भगतराम पिता भेरुलाल मीणा की डेढ़ बीघा जमीन, गोपालपुरा निवासी कृषक मन्नालाल पिता भेरुलाल मीणा की डेढ़ बीघा जमीन, गमेरपुरा निवासी कृषक  भेरुलाल और बाबूलाल पिता प्रभुलाल मीणा की डेढ़ बीघा जमीन, कृषक जगदीश और निर्मल पिता लक्ष्मीनारायण मीणा की 2 बीघा जमीन सभी किसानों के पास यही मात्र खेती की जमीन थी। पीडित किसानों ने मंगलवार को गरीब किसानों मजदूरों की हमेशा लड़ाई लड़ने वाले किसान नेता मंडी पूर्व सदस्य राजेन्द्र सिंह तोमर ने किसानों को उनको अधिकार एवं न्याय दिलाने हेतु जिला कलेक्टर दिनेश कुमार जैन से ग्रामीणों के साथ लिखित में ज्ञापन सौंपा और राजनीतिक जनप्रतिनिधि नेता द्वारा अपने बेटे के नाम से जमीन खरीदी गई उसी जमीन से लगी किसानों की उपजाऊ भूमि पर कब्जा कर अपना अवैधानिक तरीके से आधिपत्य स्थापित किया उसे पुनः किसानों को देने की गुहार लगाई। बड़े ही आश्चर्य की बात है कि हमेशा से कांग्रेस पार्टी में राजनीतिक नेता किसानों के नाम से राजनीति करते रहे हैं परन्तु ऐसे मौके पर नीमच विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेसी नेता भूमि गत हो गये है। एक भी नेता किसानों के समर्थन में नहीं आया। एक नेता किसानों की लड़ाई लड़ा करता था वह भी इसी दल भाजपा में शामिल हो गए हैं। अब सिर्फ एक नेता खुलकर किसानों गरीबों की लड़ाई लड़ने के लिए मैदान में कमर कसे हुए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। 


इनका कहना-मेरी जमीन मातर यही खेती डेढ़ बीघा जमीन थी। इसमें भी हम दो भाई हैं। देश की आजादी से पूर्व ही विगत छः पीढियों से मेरे बाप दादा इसी जमीन पर खेती करते आ रहे हैं।इस जमीन के अलावा मेरे पास कोई जमीन नहीं है। बाजार से कर्जा लेकर सोयाबीन फसल बोई थी उसे भी ट्रेक्टर जेसीबी मशीन से हांक कर नष्ट कर मेरी जमीन पर कब्जा कर लिया।उसे वापस लौटाया जाएं।


कृषक भगतराम मीणा, गोपालपुरा - इस जमीन पर विगत छः पीढियों से मेरे बाप दादा इसी खेत में फसलें बुवाई करते हुए परिवार पालते रहे हैं। मेरी मात्र दो बीघा ज़मीन थी। उस जमीन को भी विधायक ने हमसे छीन लिया है। परिवार का पेट कैसे भरेंगे। मेरे साथ न्याय किया जाएं।
           

कृषक रमेश चंद्र मीणा, पांवड़ा।-मेरे पास मात्र डेढ़ बीघा जमीन थी और इसमें भी हम दो भाई हैं। इस जमीन के अलावा हमारे पास कोई जमीन नहीं है।वो भी छीन ली गई। विधायक ने हमें तो बेमौत मार डाला। प्रशासन हमारे साथ न्याय कर मेरी जमीन पुनः दी जाएं।
                 

कृषक राहुल मीणा, पांवड़ा।- गरीब किसानों के परिवार का पेट भरने का एक आसरा मात्र यही जमीन थी जिसे विधायक ने छीन ली। हम किसानों को उनका हक दिलाने के लिए उनकी अधिकार की लड़ाई का हिस्सा बन कर सड़कों पर उतरेंगे और आंदोलन की राह अपनाएंगे। 

          
पूर्व सदस्य राजेन्द्र सिंह तोमर,कृषी मंडी नीमच।-
सभी किसान लोग आएं थे उनको उनकी जमीन की शीघ्र नपती करेंगे। उनको जमीन दिलाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE