सीधी। जिले के मझौली थाना अंतर्गत ग्राम मड़वास में आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने माग की है कि आवारा पशुओं को एक निश्चित जगह में शिफ्ट किया जाए ताकि आवागमन को बाधित होने से बचाया जा सके।
इसके अलावा अक्सर सड़क के किनारे मवेशी मृत पड़े हुए मिलते हैं क्योंकि उनकी मृत्यु एक्सीडेंट के कारण हो जाती है। इसके लिए गौशालाओं का निर्माण तो कर दिया गया है लेकिन गौशालाओं के संचालक मरने के लिए उन्हें सड़कों में छोड़ देते हैं।
इसके अलावा उन्होंने मांग की है कि जांच की टीम गठित किया जाए और आवारा पशुओं को चिह्नित कर जिन गौशालाओं की यह हैं, उन्हें सौंपा जाए और उन पर कार्रवाई भी की जाए। इस ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष अंकित सोनी, प्रखंड मंत्री रितेश मिश्रा, अनुराग विश्वकर्मा, जनक लाल कुशवाहा के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।