मनासा। देवरी खवासा ग्राम पंचायत की सुदामा पुरी धर्मशाला व आदर्श मुक्तिधाम में एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि शिवकन्या अंबाराम गुर्जर वह सहयोगी गणों के द्वारा गांव में पौधारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित बद्रीलाल पुरोहित राजमल पाटीदार सूर्यकांत शर्मा ग्राम पंचायत उप सरपंच मदनलाल पाटीदार मनोहर बैरागी बद्री लाल गुर्जर (जेसीबी) रतनलाल राठौर जगदीश सोनी इंद्रमल राठौर शालिग्राम धनगर कालूराम राठौर वह शासकीय हाई स्कूल की छात्राओं के सहयोग से जल गंगा संवर्धन अंतर्गत अंकुर उपवन एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।
देवरी खवासा सरपंच प्रतिनिधि अंबाराम गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिए अपने जीवन में वृक्षारोपण करना बहुत ही अनिवार्य है। वृक्ष हमें छाया देते हैं। साथ ही वातावरण भी शुद्ध रहता है। गांव के हर व्यक्ति को एक पौधा लगाने के लिए अपील की।