इंदौर। चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परदेशीपुरा में मंगलवार को भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को मुनि विप्रणत सागर महाराज ससंघ सान्निध्य में पर्युषण पर्व के लिए झांकी निर्माण का भूमि पूजन किया गया। मीडिया प्रभारी प्रवीण जैन ने बताया कि मंगलवार सुबह भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा करने के बाद मुनि विप्रणत सागर महाराज के सान्निध्य में भव्य प्रतिकृति (झांकी) के निर्माण की भूमि पूजन किया गया।
जिसमें भगवान आदिनाथ की मोक्ष स्थली की प्रतिकृति, बर्फीले कैलाश पर्वत की परिक्रमा एवं मानसरोवर की भव्य प्रतिकृति का निर्माण शुरू किया गया। यह झांकी पर्युषण पर्व पर दिखाई जाएंगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से अरविंद जैन राजू, प्रयंक जैन, गोलू जैन, दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल क्षेत्रीय पार्षद धमेंद्र मौर्य, राकेश विनायका, संजय अहिंसा विनोद जैन, चंद्रेश जैन, बाहूबली जैन, विमल सिंघई, मनोज सतभैया आदि समाज बंधु उपस्थित हुए।