BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2026, 6:28 pm
NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन, अभिषेक लोढ़ा बने अध्यक्ष, 121 युवा प्रोफेशनल्स के साथ देश की पहली शतकवीर शाखा का हुआ शुभारंभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारत विकास परिषद के नव-विस्तार अभियान के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ में देश की पहली शतकवीर श्उत्कर्षश् शाखा का विधिवत गठन किया गया। शाखा के अध्यक्ष पद पर अभिषेक लोढ़ा, सचिव पद पर कुलदीप जागेटिया तथा कोषाध्यक्ष पद पर जितेश रांका को मनोनीत किया गया। शाखा में इंजीनियर, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, अधिवक्ता, शिक्षाविद एवं उद्योगपतियों सहित 121 युवा प्रोफेशनल्स को शामिल किया गया है।

प्रथम परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संयोजक कमल जैन ने कहा कि भारत विकास परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि संस्कारों की पाठशाला है, जो सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों के साथ कार्य कर रही है। प्रांतीय महासचिव सुधीर वोरा, प्रांतीय वित्त सचिव डॉ. एस.एन. चेचानी एवं प्रांतीय संगठन सचिव नवीन वर्डिया ने परिषद की कार्यप्रणाली एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। नवनियुक्त अध्यक्ष अभिषेक लोढ़ा ने कहा कि उत्कर्ष शाखा सेवा, संस्कार, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करेगी।

बैठक में परिषद के प्रांतीय पदाधिकारियों सहित उत्कर्ष शाखा के 121 सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE