भोपाल। दादाजी गुरूदेव चौरिटेबल ट्रस्ट भोपाल के आम चुनाव हाल ही में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी महाकाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अध्यक्ष शिवरतन नामदेव, सचिव धनंजय बोरकर, कोषाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव एवं ट्रस्टी मनोज मोहन नामदेव, शशि कुमार गुप्ता, जीवन नामदेव, अनुराग दर्शन, अनीता नामदेव,अर्चना नामदेव, राजेंद्र चक्रवर्ती, अजय कुमार नामदेव मनोनीत हुए। नए पदाधिकारियों का कार्यकाल 5 वर्ष रहेगा।