कैलारस। बारिस के चलते कुंआरी नदी उफान पर है। जिससे नदी में नहाने गए व्यक्ति की डूबने से मौत हुई है। सूचना मिलने पर कैलारस थाना पुलिस मौके पर पहुँची। जहाँ मृतक के शब को नदी से निकलवा कर कैलारस अस्पताल लाए। मृतक का परिवार इंदौर रहता है। मृतक गांव पेड़ा में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने ओर बूढ़ी माँ से मिलने आया था। लेकिन आज नदी में नहाने गया तो नदी में डूबने से मौत हो गई। मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। कल बुधवार को सुबह शब का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
कैलारस थाना क्षेत्र के ग्राम पेड़ा निवासी रामप्रसाद पुत्र बघोली जाटव उम्र 45 बर्ष की कुंआरी नदी में डूबने से मौत हुई है। रामप्रसाद अपनी पत्नी एवं दो बेटियों के साथ लगभग 25 बर्षाे से परिवार सहित इंदौर रहता था। जो कि कैलारस के ग्राम पेडा में रक्षाबंधन के त्यौहार पर अकेला आया था। इसी बहाने से अपनी बूढ़ी माँ से मिलने आया था। विगत दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। जिससे कुंआरी नदी उफान पर है। आज रामप्रसाद जाटव नदी में नहाने गया। उसने अपने कपड़े उतारकर नदी पर बने रपटे की बाउंड्री पर कपड़े उतारकर रख दिये और नहाने कूद गया। जिसके बाद वह नदी से बाहर नही निकला कुछ देर हो जाने पर स्थानीय लोगो ने रामप्रसाद की तलाश की लेकिन नही मिला। डूबने की सूचना कैलारस थाना पुलिस को परिजनों के द्वारा दी गई। जिसके बाद कैलारस थाना पुलिस बल मौके पर पहुँचा जहां नदी में लगभग 300 मीटर दूर रामप्रसाद का शब मिला। शब ओर मृतक के कपड़ो को पुलिस मौक़े से जप्त कर के लाई। पुलिस ने मृतक की पत्नी जो इंदौर रहती है उसे सूचना भेजी है। सूचना पर मृतक की पत्नी सुबह कैलारस आएगी। कल सुबह बुधवार को ही शब का पोस्टमार्टम किया जाएगा।