BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच भाजपा में संगठन विस्तार, जिला.. <<     शहडोल फर्जी डॉक्टर केस: डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<     BIG NEWS : एमपी में नाइट शिफ्ट करने वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम, जय.. <<     नीमच के रेवली देवली में बड़ा खतरा टला,किसान.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक पर दोनों.. <<     KHABAR : पन्ना में गौसेवा का महाशंखनाद, रावतपुरा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2024, 10:35 am
BIG NEWS : धूमधाम से मनाया गया दशहरा, सीएम डॉ मोहन का उज्जैन दौरा, 658 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात, गुजरात के सूरत में जल संचय कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में धूमधाम से विजयादशमी मनाई गई है। प्रदेश के कई जगहों पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण का पुतला दहन किया गया। रावण का वध देखने के लिए हजारों लोगो की भीड़ उमड़ी। साथ ही कई जिलों में शोभा यात्रा भी निकाली गई।

सीएम का उज्जैन दौरा, गुजरात के सूरत भी जाएंगे।
सीएम डॉ मोहन यादव आज उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। जहां वे 658 करोड़ से अधिक के विकासकार्यों की सौगात देंगे। वहीं मुख्यमंत्री गुजरात के सूरत भी जाएंगे। जहां वे “जल संचय” कार्यक्रम में शामिल होंगे। सूरत के इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सहित राजस्थान गुजरात के मुख्यमंत्री और बिहार के उप मुख्यमंत्री भी सहभागिता करेंगे।


मुख्यमंत्री डॉ यादव सुबह 10 बजे हेलीपेड ग्राम निनोरा उज्जैन पहुंचेंगे। जहां प्रतिभा सिंटेक्स इंडस्ट्रीज इंदौर रोड का उद्घाटन करेंगे। सुबह 11: 20 बजे कार्तिक मेला ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां दशहरा मिलन उत्सव में शामिल होंगे। 658 करोड़ की लागत की परियोजनाओं के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12: 35 बजे मुंगी तिराहा पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।


गुजरात में इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
दोपहर 1: 45 बजे वायुयान से रवाना होकर 2: 30 बजे सूरत पहुंचेंगे। शाम 4: 15 बजे सूरत के इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 6: 15 बजे सूरत से रवाना होकर शाम 7 बजे इंदौर आएंगे। सीएम रात 8 बजे श्रीक्षेत्र वाल्मीकिधाम तिलकेश्वर मार्ग शिप्रा तट उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE