भवानीमंडी। असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मेला मैदान में रावण कुल के कुनबे का श्री राम द्वारा दहन किया गया। इस अवसर पर रावण दहन के लिए राम दरबार की झांकी पूरे अखाड़ों के साथ शहर में निकाली गई जो पूरी अपनी वानर सेना के साथ मेला मैदान पहुंचे। जहां राम ने रावण कुल के मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का दहन किया। इस अवसर पर एक से बढ़कर एक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। वहीं जयपुर से आई टीम द्वारा खूबसूरत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। वहीं बाहर से आए शोरगुलो द्वारा रावण दहन से पूर्व जमकर आतिशबाजी की गई। वहीं सबसे बड़ी बात इस पर्व पर देखने को मिली की कई सालों बाद कांग्रेस व भाजपा के नेता एक ही मंच पर देखने को नजर आए।