BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच भाजपा में संगठन विस्तार, जिला.. <<     शहडोल फर्जी डॉक्टर केस: डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     KHABAR : निजी स्कूलों की मनमानी पर उठे सवाल,.. <<     BIG NEWS : एमपी में नाइट शिफ्ट करने वालों को मिलेगी.. <<     KHABAR : श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का संगम, जय.. <<     नीमच के रेवली देवली में बड़ा खतरा टला,किसान.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में अवधेश नायक पर दोनों.. <<     KHABAR : पन्ना में गौसेवा का महाशंखनाद, रावतपुरा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2024, 12:16 pm
BIG REPORT : एमपी में धूमधाम से मनाई गई विजयादशमी, सीएम डॉ मोहन कोलार मार्ग, सलैया और छोला मैदान में दशहरा उत्सव कार्यक्रमों में हुए शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोलार हिन्दू उत्सव समिति द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्पोर्टस काम्पलेक्स में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी मौजूद रहे। क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने सीएम का स्वागत किया।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष शस्त्र पूजन की परंपरा के निवर्हन में राज्य सरकार सहभागी हुई है। हमारी संस्कृति में शास्त्रों के साथ सदैव शस्त्रों की पूजा की गई है। हमारे शस्त्र कमजोर नहीं होने चाहिए। दशहरा उत्सव सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्व और त्यौहार में अंतर होता है। नवरात्रि पर्व, जन्माष्टमी पर्व और रामनवमी पर्व पर उपवास रखते हुए आराधना होती है। यह पर्व मंगल तिथियों के आधार पर आते हैं। त्योहार उत्सव का प्रतीक हैं, जिसमें रूचि अनुसार आहार ग्रहण होता है। उन्होंने कहा कि शुभकामना और मंगलकामना में भी अंतर है। परीक्षा में सफलता, अच्छी यात्रा और मकान बनने पर शुभकामना दी जा सकती है। त्योहारों पर मंगलकामनाएं और बधाई देना उचित होता है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित नागरिकों को विजयादशमी, आने वाले दीपावली और अन्य त्योहारों के लिए बधाई दी।


अयोध्या का किया जिक्र
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। अनेक पीढ़ियां अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वप्न देखते हुए चली गईं। मुख्यमंत्री ने समिति द्वारा निर्मित रावण के विशाल पुतले के आकल्पन की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के स्वरूप की आराधना की। प्रख्यात गायक अनूप जलोटा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने जलोटा को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की।


सलैया क्षेत्र में भी मनाया गया दशहरा उत्सव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव हिन्दू धर्म उत्सव समिति, सलैया की ओर से आयोजित दशहरा उत्सव में भी शामिल हुए। जहां उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ऐसे आदर्श थे, जिन्होंने राज परिवार के सदस्यों के साथ अपनी प्रजा से संबंधों का पूर्ण निर्वहन किया। सनातनी संस्कृति का यह सशक्त उदाहरण है। इस कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। भगवान श्रीराम, सीता जी और लक्ष्मण के स्वरूपों की आराधना की गई।


छोला दशहरा मैदान में मनाया गया दशहरा उत्सव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दशहरा उत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में आखिरी में छोला दशहरा मैदान पहुंचे। अपार जनसमूह की उपस्थिति में छोला दशहरा मैदान में दशानन और अन्य पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान सीएम ने कहा कि भोपाल के इस सबसे पूराने दशहरा उत्सव के विविध रंग देखने को मिल रहे हैं। यहां अनेक आकर्षक झांकियां भी निकाली गई हैं। भगवान राम के दरबार के लिए जिन कलाकारों ने अभिनय किया है, उनकी कला प्रशंसनीय है।


खेड़ापति हनुमान लोक बनेगा श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण केंद्र
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिति के पदाधिकारियों को उत्कृष्ट आयोजन के लिए बधाई दी और समिति को शासन की ओर से नियमित रूप से अनुदान राशि देने की घोषणा की। खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दशहरा मैदान के खेड़ापति, हनुमान मंदिर का जीर्णाेद्धार करवाया गया। आने वाले दो वर्ष में यहां खेड़ापति हनुमान लोक आकार ले लेगा, जो प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण केंद्र होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE