BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : डेढ़ साल बाद भी अधूरी सीएम की घोषणा,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल में नशा मुक्त भारत.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज.. <<     दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     KHABAR : सीहोर में गूंजी युवाओं की आवाज,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान का आगाज, जागरूकता रैली.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     BIG NEWS : एमपी के 1,895 सरकारी स्कूलों में एक भी.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2024, 7:35 pm
KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में कलेक्‍टर ने दिये निर्देश, बोले- सर्दी को दृष्टिगत रख रैन बसेरा में आवश्‍यक प्रबंध सुनिश्चित करें, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्‍थलों पर अलाव की व्‍यवस्‍था करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में सर्दी को ध्‍यान में रखते हुए नगरीय क्षैत्रों में रैन बसेरा में आश्रितों के लिए सभी आवश्‍यक प्रबंध तत्‍काल सुनिश्चित किए जाये। नगरीय एवं ग्रामीण क्षैत्रों में बस स्‍टैण्‍ड, रेल्‍वे स्‍टेशन, यात्री प्रतिक्षालयों, अन्‍य सार्वजनिक स्‍थानों पर अलाव की व्‍यवस्‍था संबंधित निकाय तत्‍काल करवाये। साथ ही यह भी सुनिश्चित करे, कि रात्री में कोई भी खुले में न सोयें, जरूरतमंदों के आश्रय की माकूल व्‍यवस्था करे। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चन्‍द्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला अधिकारियों की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिये। बैठक में ए.डी.एम. लक्ष्‍मी गामड़, जिला पंचायत सी.ई.ओ. अरविंद डामोर, सभी एस.डी.एम. व जिला अधिकारी तथा सी.एम.ओ. उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर चन्‍द्रा ने निर्देश दिए, कि विभिन्‍न स्‍वरोजगारमूलक, हितग्राहीमूलक योजनाओं में ऋण स्‍वीकृति के लिए बैंकों द्वारा वांछित दस्‍तावेजों की एक चेक लिस्‍ट तैयार कर विभागों को उपलब्‍ध करा दी जाये। संबंधित विभाग चौक लिस्‍ट अनुसार प्रकरणों में दस्‍तावेजों की पूर्ति करवाकर, बैंकों को प्रकरण प्रस्‍तुत करेंगे, जिससे कि प्रकरणों की स्‍वीकृति में अनावश्‍यक विलंब न हो।

बिजली के बकाया देयकों का भुगतान करवाएदृ 
बैठक में कलेक्‍टर ने सभी विभागों को निर्देश दिये, कि वे विद्युत के बकाया देयकों का भुगतान करवाए। देयकों के भुगतान के लिए राशि उपलब्‍ध है, तो तत्‍काल भुगतान करे और यदि बजट की आवश्‍यकता है, तो उसकी मांग कर ले। कलेक्‍टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय निकाय, शिक्षा व आदिम जाति कल्‍याण विभाग को पुराने बकाया बिलों का शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिये।

100 दिवस से अधिक की शिकायतों को निराकृत करवाएदृ 
बैठक में सी.एम. हेल्‍प लाईन की शिकायतों के निराकरण की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिये, कि वे इस सप्‍ताह 100 दिवस या उससे अधिक की लम्बित शिकायतों के निराकरण पर विशेष रूप से फोकस करे और इस सप्‍ताह 100 दिवस या उससे ऊपर की शत-प्रतिशत शिकायतों को निराकृत कर बंद करवाए। कलेक्‍टर ने जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदनों/समस्‍याओं का भी प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश सभी जिला अधिकारियों को दिये। कलेक्‍टर कहा, कि सी.एम. हेल्‍पलाईन की शिकायतों के निराकरण में अब तक राजस्‍व, खाद्य, श्रम, कृषि, सामाजिक न्‍याय विभाग ने बेहतर कार्य किया है। अन्‍य विभाग भी लम्बित शिकायतों को संतुष्टि के साथ बंद करवाए और अपने विभाग की ग्रेड में सुधार लाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE