BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : डेढ़ साल बाद भी अधूरी सीएम की घोषणा,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल में नशा मुक्त भारत.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज.. <<     दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     KHABAR : सीहोर में गूंजी युवाओं की आवाज,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान का आगाज, जागरूकता रैली.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     BIG NEWS : एमपी के 1,895 सरकारी स्कूलों में एक भी.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2024, 10:28 am
BIG NEWS : अगले 48 घंटों में बदल जाएगा मौसम का मिजाज, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, भोपाल समेत कई जिलों में गिरा पारा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में उत्तर भारत की बर्फबारी के असर से ठंड बढ़ने लगी है। राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही कई इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना भी जताई गई है। वहीं 29 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना है।  


मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। खासकर मंडला और पचमढ़ी में ठंड का असर ज्यादा है। मौसम विभाग ने कोहरा छाने की भी संभावना जताई है और ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। 


न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा
पचमढ़ी और मंडला जैसे इलाकों में ठंड का प्रभाव सबसे ज्यादा है। मंगलवार को पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम है। वहीं, मंडला में पारा 7.6 डिग्री तक गिर गया। भोपाल में 9.8 डिग्री, राजगढ़ में 9.6 डिग्री, नौगांव में 9.3 डिग्री और उमरिया में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।


दरअसल, उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विभाग ने आज कोहरे की भी चेतावनी जारी की है। राजधानी भोपाल समेत पांच शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE