मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे राजस्व महाअभियान 3.0 के तहत गांव-गांव में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में राजस्व अमले द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे, खसरा, ई-केवायसी एवं फार्मर आईडी का कार्य भी किया जा रहा है।
ग्रामीणों को राजस्व महाअभियान की जानकारी देकर, खसरा, ई-केवायसी, फार्मर आईडी से संबंधित कार्य राजस्व अमले द्वारा शिविर में किया गया।