मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग ने जनपद शिक्षा केंद्र मल्हारगढ़ में विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर माला पहनकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान कलेक्टर ने दौड़ प्रतियोगिता , चित्रकला प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चेयर रेस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। बच्चों के द्वारा बनाई गई रंगोली को देखा तथा उनकी प्रशंसा की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन उपस्थित थे।