मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग ने जनपद पंचायत मल्हारगढ़ सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित कर आवेदकों की समस्यायों को सुना तथा मौके पर निराकरण किया। जनसुनवाई के दौरान 26 आवेदन प्राप्त हुए। जिनका समय सीमा निराकरण करने का निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी सात दिवस तक जनपद पंचायत सभागार में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समाधान के शिविर लगाए तथा एक-एक शिकायतकर्ता से बात करके सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समाधान करें। सभी शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक समाधान होना चाहिए। ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव एवं सहायक सचिव मुख्यालय पर रहे तथा किसानों के आधार लिंक करने , फॉर्मर आईडी बनाने, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समाधान करें। जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन, मल्हारगढ़ एसडीएम, सभी जिलाधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।