नीमच। राजस्व महाअभियान 3.0 के अंतर्गत शासन के निर्देश पर ई केवाईसी कैंप का आयोजन नीमच में विभिन्न जगहों पर किया जा रहा है। आज इसी कड़ी में नीमच में महू रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास बालाजी मंदिर के यहां तहसीलदार संजय मालवीय के नेतृत्व में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में महू रोड की सभी दुकानों, दुकानों से लगी हुई भूमि, सनसिटी, कीर्ति नगर, उदय विहार, प्रगति नगर, दक प्लाजा, मोती नगर, शहाबुद्दीन बाबा दरगाह के पास कॉलोनी, वृंदावन कॉलोनी और मंदसौर रोड पर मौजूद सभी मकानों व भूखंडों की केवाईसी की जा रही है।
शिविर में केवाईसी कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। समस्त खाता धारक की भूमि खसरा भूमि आधार से निशुल्क लिंक की जा रही है। जिससे शासन की योजनाओं का नागरिकों को लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर पटवारी घनश्याम पांडे भी मौजूद रहे।