BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : डेढ़ साल बाद भी अधूरी सीएम की घोषणा,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल में नशा मुक्त भारत.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज.. <<     दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     KHABAR : सीहोर में गूंजी युवाओं की आवाज,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान का आगाज, जागरूकता रैली.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     BIG NEWS : एमपी के 1,895 सरकारी स्कूलों में एक भी.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2024, 3:24 pm
BIG NEWS : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन, 72 नव नियुक्त उप निरीक्षक/कैडेट्स ने दी सलामी, सीटीसी के महानिरीक्षक संदीप दत्ता की विशेष उपस्थिति में हुआ संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आज दिनांक 27/11/2024 को केन्द्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, नीमच (मध्य प्रदेश) में कुल 72 नव नियुक्त उपनिरीक्षक/कैडेट्स का दीक्षान्त परेड समारोह असीम जोश व उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। 
दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि संदीप दत्ता, महानिरीक्षक / प्राचार्य, सी.टी.सी. नीमच, ने परेड की सलामी ली। इस परेड के परेड कमाण्डर उपनिरीक्षक/जीडी अनिल कुमार एवं परेड द्वितीय कमान अधिकारी उपनिरीक्षक/जीडी नीरज पचौरी थे। इस शुभ अवसर पर संदीप दत्ता, महानिरीक्षक/ प्राचार्य, सी.टी.सी. नीमच, आशीष भटनागर, उप कमाण्डेंट, सी.टी.सी. नीमच एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारीगण, स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के अधीकारीगण, क्षेत्र के गणमान्य जन प्रतिनिधि, जवान एवं उनके परिजन भी उपस्थित थे। आशीष भटनागर, उप कमाण्डेंट, सी.टी.सी. नीमच ने मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथिगणों का स्वागत किया।

96 (सी) बैच के उपनिरीक्षक/कैडेट्स का बुनियादी प्रशिक्षण दिनांक 18 दिसंबर 2023 से आरम्भ हुआ था। 48 सप्ताह के प्रशिक्षण अवधि के दौरान इन्हें बल के अनुशासन के साथ-साथ, सहनशक्ति प्रशिक्षण, युद्ध अवरोध एवं प्रहार मार्ग, निहत्थी लड़ाई, हथियार व खाली हाथ की कवायद, विभिन्न हथियारों गोला-बारूदों एवं ग्लोबर पोजिसनिंग सिस्टम का प्रशिक्षण भी दिया गया है। इन्हें चार सप्ताह के अति सतर्क एवं कठिन जंगल प्रशिक्षण के साथ एक सप्ताह के जंगल सरवाईवल प्रशिक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर रहने का अभ्यास देकर राष्ट्र विरोधी ताकतों से लोहा लेने के लिए तैयार किया गया है।

प्रशिक्षण में उत्कृष्ठ का चयन एवं ट्रॉफी का वितरण किया गया। इन सभी विषयों के अतिरिक्त इन्हें कुछ महत्वपूर्ण विषयों जैसे- भीड़ व दंगा नियंत्रण प्रणाली, जनता के साथ पुलिस के मधुर सम्बन्ध, मानवाधिकारी, आपदा प्रबंधन आदि का प्रशिक्षण भी दिया गया है ताकि ये जनता में सुरक्षा व विश्वास की भावना विकसित कर सकें। इन्हें किज, निबन्ध लेखन व सार्वजनिक तरिके से बोलचाल (पब्लिक स्पीकिंग) प्रतियोगिता जैसे पाठ्यक्रमों पर आधारित प्रतियोगिताओं के द्वारा व्यक्तित्व के चहुमुखी विकास का अवसर दिया गया है।
ये उपनिरीक्षक/कैडेट्स अब पूर्ण सैनिक बनकर राष्ट्र-विरोधी ताकतों से मुकाबला करने के लिए पूर्णतः तैयार हो चुके है। इस शुभ अवसर पर इन उपनिरीक्षक/कैडेट्स के माता-पिता भी आर्शीवद देने हेतु पधारे। अभिभावकों के आर्शीवचन इन नव नियुक्त उपनिरीक्षक/कैडेट्स को अपनी ड्यूटी निर्वहन के लिए प्रोत्साहित करेगा।
परेड इन जोशीले उपनिरीक्षक/ कैडेट्स के सजीव सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रणकौशल का प्रर्दशन किया, जिसका दर्शकों ने भरपूर आनन्द लिया। कार्यक्रम का समापन फोटोग्राफी सत्र एवं मीडिया कार्मिकों से परस्पर बातचीत के साथ हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE