BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : डेढ़ साल बाद भी अधूरी सीएम की घोषणा,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल में नशा मुक्त भारत.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज.. <<     दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     KHABAR : सीहोर में गूंजी युवाओं की आवाज,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान का आगाज, जागरूकता रैली.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     BIG NEWS : एमपी के 1,895 सरकारी स्कूलों में एक भी.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2024, 3:27 pm
BIG NEWS : ग्वालियर पहुंचे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, पंडित धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा में होंगे शामिल, भारत विरोधी साजिश के पीछे राहुल को बताया जिम्मेदार, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। बीजेपी सांसद और दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी आज ग्वालियर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेस वार्ता के जरिए राहुल गांधी को भारत के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा साजिशों का पुलिंदा बताया। वहीं, महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम को विपक्ष के गाल पर तमाचा बताया। इसके साथ ही धीरेन्द्र शास्त्री की यात्रा को आज की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि आज व्यास पीठ को राजपीठ सुन रही है। वो दौर चला गया जब अंग्रेजों का डिवाइड एंड रूल चला करता था। इस दौरान उन्होंने अन्य कई मुद्दों पर भी बयान दिया।


राहुल गांधी को बताया साजिशों का पुलिंदा
राहुल गांधी जी की जातिगत जनगणना की मांग और उनके दिए जा रहे बयानों पर मनोज तिवारी ने कहा राहुल गांधी साजिशों का पुलिंदा है। उन्होंने आरोप भी लगाया कि दुनिया भर की जितनी भी भारत विरोधी साजिश हो रही है, राहुल गांधी के सहयोग से हो रही है। 


जातिगत जनगणना की मांग कर गाली दे रहे राहुल
इस देश में जाति के आधार पर रिजर्वेशन मिलता है। लेकिन राहुल गांधी का एजेंडा साजिश भरा है। देश के लोगों से कहना चाहता हूं कि जब राहुल गांधी से संसद में उनकी जाति पूछी गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें गाली दी जा रही है। ऐसे में वह जातिगत जनगणना की मांग करते हुए लोगों को भी गाली ही दे रहे हैं।


“संभल में न्यायालय पर अटैक हुआ”
संभल हिंसा और मौलाना मदनी के सीजेआई को लिखे पत्र पर मनोज तिवारी ने कहा, “संभल में न्यायालय पर अटैक हुआ है। हम सभी को मिलकर एक ही बात करनी चाहिए। मदनी जी को भी यही बात कहनी चाहिए। अगर कोर्ट जांच कर रही है तो सहयोग कीजिए। अगर जांच दल पर अटैक कर दोगे तो देश क्या उत्तर देगा? विवादों का निदान संविधान करता है। आप चाहते हो कि लाठी-डंडों से फैसला करो? यह नहीं हो सकता है। न्यायालय को इस मामले में कठोर कदम उठाना चाहिए।” 


मस्जिदों के सर्वे की मांग पर दिया बड़ा बयान
देश में लगातार मस्जिदों के सर्वे की मांग उठ रही है। इस पर उन्होंने कहा कि हमारा देश बहुत समय तक मुगलों का गुलाम रहा है, अगर उसे दौरान कुछ ऐसा हुआ है जिसकी फिर से जांच करनी चाहिए,उसकी जांच से कुछ लोग क्यों घबरा रहे हैं।


महाराष्ट्र के सीएम का किया खुलासा
महाराष्ट्र का सीएम कौन होगा, इस पर मनोज तिवारी ने कहा, “मुख्यमंत्री महायुति का ही होगा। हमारा शिष्य नेतृत्व निर्णय लेगा। विपक्ष पूरी तरह से हताश है और महाराष्ट्र चुनाव परिणाम से वह बौखलाया हुआ है। क्योंकि यह परिणाम उनके गाल पर थप्पड़ पड़ने जैसा है।


वायु प्रदूषण के लिए स्थानीय सरकार जिम्मेदार
दिल्ली सरकार के वायु प्रदूषण के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जिम्मेदार बताने के आरोपों पर भी उन्होंने बयान दिया। मनोज तिवारी ने कहा कि जिस प्रदेश में भी प्रदूषण होता है, वहां की जिम्मेदार उसके लिए स्थानीय सरकार ही होती है। दिल्ली की हालत बहुत खराब है। मैं मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आया हूं तो मेरी उम्र 15 दिन के लिए बढ़ गई। अगर एक दिन भी दिल्ली में हो तो 15 दिन उम्र कम हो जाती। क्योंकि दिल्ली की हवा बहुत खराब हो चुकी है।


एक थी आम आदमी पार्टी
मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को चौलेंज देते हुए कहा है कि आपकी पार्टी आने वाले समय में सिर्फ एक कहानी बनकर रह जाएगी। लोग कहेंगे कि “एक थी आम आदमी पार्टीरू”। मनोज तिवारी ने आने वाले दिनों में दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने का भी दावा किया है। जिसके पीछे उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की मुफ्त की रेवड़ी को अब दिल्ली की जनता समझ गई है। उन्होंने जनता से जो वादा किया है वह कभी पूरा नहीं किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE