नीमच। शहर के आंबेडकर कॉलोनी के समीप स्थित नाले में बुधवार दोपहर को एक गाय फंस गई। गाय के नाले में फंसने की सूचना पर पहुंचे गऊ सेवा दल और नगर पालिका की टीम ने गाय को सुरक्षित बाहर निकाला।

दरअसल गऊ सेवा दल को सूचना मिली थी कि नाले में एक गाय गिर गई है, जो घंटों से फंसी हुई है। वह बाहर आने का प्रयास भी कर रही है, पर बाहर नहीं निकल पा रही। इसके बाद गऊ सेवा दल की टीम ने नगर पालिका के कर्मचारियों को सूचना दी। मौके पर जेसीबी लेकर पहुंचे कर्मचारियों के साथ गऊ सेवा दल के कार्यकर्ता नाले में उतरे। रस्सी की मदद से गाय को बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि गाय किसी की पालतू है, जो चरती हुई नाले में गिर गई। गाय को गऊ नंदी सेवा धाम उपचार शाला पर लाया गया।
