BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : डेढ़ साल बाद भी अधूरी सीएम की घोषणा,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल में नशा मुक्त भारत.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज.. <<     दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     KHABAR : सीहोर में गूंजी युवाओं की आवाज,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान का आगाज, जागरूकता रैली.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     BIG NEWS : एमपी के 1,895 सरकारी स्कूलों में एक भी.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2024, 4:41 pm
BIG NEWS : हार के बाद रामनिवास रावत का झलका दर्द, कहा- समय से पहले भाग्य से ज्यादा कुछ नहीं मिलता, किसी से कोई शिकायत नहीं, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव में मिली हार के बाद रामनिवास रावत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने बीजेपी नेताओं पर चुनाव में मदद नहीं करने का आरोप लगाते हुए इस हार का प्रमुख कारण भी बताया था। साथ ही सीएम के पास रिपोर्ट पेश करने की बात उन्होंने कही थी। हालांकि आज वीडी शर्मा से मुलाकात के बाद रावत के सुर ही बदल गए।


समय से पहले भाग्य से ज्यादा कुछ नहीं मिलता- रामनिवास रावत 
रामनिवास रावत ने उपचुनाव में मिली हार के बाद आज भोपाल में बीजेपी संगठन और वीडी शर्मा से मुलाकात की। इसके बाद जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो रावत के सुर ही बदल गए। उन्होंने कहा कि समय से पहले और भाग्य से ज्यादा कुछ नहीं मिलता है। सीएम को इस्तीफा पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है, चुनाव में सबने मेरी मदद की। बता दें कि चुनाव हारने के बाद रावत ने बीजेपी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। 


अभी होल्ड पर है इस्तीफा 
रामनिवास रावत ने वन मंत्री के पद से इस्तीफा जरूर दे दिया है, लेकिन उनके इस्तीफे को अभी मंजूरी नहीं मिल पाई है। दरअसल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अभी विदेश दौरे पर है। ऐसे में उनके वापस होने के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा। साथ ही वन मंत्री की पोस्ट किसे मिलती है, इसका भी पता चल जाएगा। 


वन विभाग मिलता है तो मैं संभालने के लिए तैयार हूं- नागर सिंह चौहान
इधर जब लल्लूराम डॉट कॉम नेअनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान से वन विभाग को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री जी का विशेष अधिकार है, अगर उन्हें वन विभाग मिलता है, तो वे इसकी जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार है। बता दें कि नागर सिंह से लेकर ही रामनिवास रावत को वन विभाग दिया गया था। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE