BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : डेढ़ साल बाद भी अधूरी सीएम की घोषणा,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल में नशा मुक्त भारत.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज.. <<     दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     KHABAR : सीहोर में गूंजी युवाओं की आवाज,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान का आगाज, जागरूकता रैली.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     BIG NEWS : एमपी के 1,895 सरकारी स्कूलों में एक भी.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रखा पशुपालन.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2024, 4:58 pm
BIG REPORT : बर्फीली हवाओं से ठिठुरा मालवा का मंदसौर, दिसंबर की शुरुआत में ही तापमान पहुंचेगा इतने डिग्री तक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी और वहां से आ रही सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। मंदसौर में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा और दिसंबर की शुरुआत में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिक शिल्पा आप्टे ने बताया कि नवंबर के आखिरी दिनों में भी ठंड का असर बना रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर समाप्त होने के बाद ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बारिश की संभावना नहीं है।
बर्फीली हवाओं से दिन में भी ठिठुरन बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण सर्द हवाओं की रफ्तार में भी इजाफा हुआ है। ये हवाएं पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर 12.6 किमी की ऊंचाई पर 260 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। इस वजह से प्रदेश में ठंडी हवाओं का असर ज्यादा है और दिन में भी ठिठुरन बढ़ गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE