BREAKING NEWS
KHABAR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना.. <<     KHABAR : चार महीने से पेंशन का इंतजार, नगर परिषद के.. <<     BIG REPORT : नाबालिग से कथित छेड़छाड़ मामले में हिंदू.. <<     NEWS : महेंद्र बंजारा बने तखतगढ़ नगर पालिका के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में नशे का बड़ा खेल.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के खेत में चोरी के बाद जागी.. <<     4 साल की नाबालिग से दरिंदगी की निंदा,कनावटी.. <<     राजस्थान में शिक्षा अभियान को मजबूती, माउंट.. <<     KHABAR : छात्र-छात्राओं को कराया पुलिस थाने का.. <<     NEWS : एनसीएम सिट संचालक मंडल बैठक सम्पन्न, 6.. <<     बड़वानी में वेंडर मॉल उद्घाटन के दौरान.. <<     नीमच में चोरों के हौसले बुलंद, दीवार में सेंध.. <<     KHABAR : धनगर तीर्थ यात्रा संघ की अमरनाथ एवं माता.. <<     BIG NEWS : नीमच में चोरों का आतंक, सेंट्रल बैंक के.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां में किसानों का.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने.. <<     NEWS : विधायक श्रीचंद कृपलानी को मिली बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2024, 11:50 am
KHABAR : पानी दिला दो कलेक्टर साहब, सुबह होते ही डीएम के बंगले पहुंची छात्राएं, समस्या सुनते ही अफसर ने डीईओ को दिए ये निर्देश, पढे़ खबर

Share On:-

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में प्री-मैट्रिक छात्रावास की छात्राएं पानी की गंभीर समस्या से परेशान होकर सुबह-सुबह कलेक्टर के बंगले पहुंच गईं। छात्राओं ने डीएम से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि हॉस्टल में पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जिससे उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।


कलेक्टर ने डीईओ को दिए जांच के निर्देश
कलेक्टर ने छात्राओं की आपबीती सुनते हुए मामले को गंभीरता से लिया और जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को तत्काल जांच के निर्देश दिए। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रावास जैसी संस्थाओं में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


पानी के लिए रोजाना करना पड़ रहा संघर्ष 
गौरतलब है कि जिले के प्री-मैट्रिक छात्रावास में रह रहीं छात्राओं को पानी के लिए रोजाना संघर्ष करना पड़ रहा है। कलेक्टर के इस त्वरित हस्तक्षेप से बच्चियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।


छात्रावास अधीक्षिका ने समस्या से किया इनकार
वही, इस पूरे मामले में प्री मैट्रिक छात्रावास की अधीक्षिका कृष्णा टेकाम ने ऐसी किसी बात से इनकार किया। उनका कहना है कि रात में मोटर रिपेयरिंग का काम कराया गया है। पानी जैसी कोई समस्या नहीं है। अब देखना यह होगा कि अगर हॉस्टल अधीक्षिका के मुताबिक ऐसा कोई मामला नहीं है तो छात्राओं को कलेक्टर के पास क्यों जाना पड़ गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE