मंदसौर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को मंदसौर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, संगठन की कार्यप्रणाली एवं नेतृत्व क्षमता के विकास जैसे विषयों पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभाविप के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक स्थापना दिवस मनाते हुए संगठन के उद्देश्यों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।