BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2026, 3:21 pm
NEWS : महेंद्र बंजारा बने तखतगढ़ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, माउंट आबू में भावभीनी विदाई, पढे़ खबर

Share On:-

माउंट आबू। नगर पालिका माउंट आबू में लंबे समय से राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत महेंद्र बंजारा का पदोन्नति के साथ स्थानांतरण होने पर उन्हें तखतगढ़ नगर पालिका का अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर नगर पालिका माउंट आबू में उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका आयुक्त रामकिशोर मेहता सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महेंद्र बंजारा का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में वक्ताओं ने महेंद्र बंजारा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने राजस्व अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन किया। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE