BREAKING NEWS
KHABAR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना.. <<     KHABAR : चार महीने से पेंशन का इंतजार, नगर परिषद के.. <<     BIG REPORT : नाबालिग से कथित छेड़छाड़ मामले में हिंदू.. <<     NEWS : महेंद्र बंजारा बने तखतगढ़ नगर पालिका के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलौदा में नशे का बड़ा खेल.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के खेत में चोरी के बाद जागी.. <<     4 साल की नाबालिग से दरिंदगी की निंदा,कनावटी.. <<     राजस्थान में शिक्षा अभियान को मजबूती, माउंट.. <<     KHABAR : छात्र-छात्राओं को कराया पुलिस थाने का.. <<     NEWS : एनसीएम सिट संचालक मंडल बैठक सम्पन्न, 6.. <<     बड़वानी में वेंडर मॉल उद्घाटन के दौरान.. <<     नीमच में चोरों के हौसले बुलंद, दीवार में सेंध.. <<     KHABAR : धनगर तीर्थ यात्रा संघ की अमरनाथ एवं माता.. <<     BIG NEWS : नीमच में चोरों का आतंक, सेंट्रल बैंक के.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां में किसानों का.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने.. <<     NEWS : विधायक श्रीचंद कृपलानी को मिली बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2024, 12:26 pm
KHABAR : पुलिस की साइबर पाठशाला, 400 से अधिक छात्रों को दिए सुरक्षा टिप्स, हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने का बताया तरीका, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने और जागरूकता फैलाने के लिए पुलिस ने एक अनोखी पहल की है। मंगलवार को एक हायर सेकंडरी स्कूल में पुलिस ने साइबर अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन किया। इस दौरान 400 से अधिक छात्रों ने साइबर सुरक्षा के गुण सीखे।


एडीशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने साइबर अपराधों के प्रकार, उनसे बचने के उपाय, और शिकायत दर्ज कराने के तरीकों को बताया। कार्यशाला में राजेश दंडोतिया ने बताया कि, छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड, फाइनेंशियल स्कैम और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों बचने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी निजी जानकारी को न डालें। ऑनलाइन गेम से भी सतर्क रहें। इसके साथ ही कोई भी ऐसी अननोन लिंक अगर आपके मोबाइल पर आती है तो उसे पर क्लिक न करें।


अगर इसके बावजूद भी आपके साथ फ्रॉड हो जाता है तो आपको पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर और इसके साथ ही साइबर क्राइम की वेबसाइट पर तुरंत शिकायत करना है। जिससे आपके साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर जल्द कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही अगर पैसा किसी अकाउंट में ट्रांसफर हो चुका है तो उसे पैसे को भी जल्द पुलिस होल्ड कर कर रिफंड करवा सकती है। ऐसे में रिस्पांस टाइम जितना ज्यादा होगा उतनी ही जल्दी कार्रवाई की जा सकती है। इसीलिए धोखाधड़ी होने के तुरंत बाद जल्द से जल्द पुलिस से मामले की शिकायत करें और इसके साथ ही अगर आप अवेयर रहते हैं तो आप इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार होने से भी बच सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE