खरगोन। जी.सी.मिश्रा के मार्गदर्शन में शनिवार को इस वर्ष की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नेशनल लोक अदालत में न्यायालयीन लंबित मामलों में आपराधिक शमनीय प्रकरण, पराक्राम्य लिखित अधिनियम की धारा 138 के प्रकरण, बैंक रिकवरी प्रकरण, मोेटर दुर्घटना दावा क्षतिपूर्ति प्रकरण, वैवाहिक प्रकरण, श्रम विवाद प्रकरण, भू-अर्जन के प्रकरण, विद्युत एवं जल कर/बिल संबंधी प्रकरण, दिवानी प्रकरण ओर प्रीलिटिगेशन मामलों का निराकरण किया जावेगा । जिस हेतु तहसील न्यायालय खरगोन अंतर्गत कुल 08 खण्डपीठों का गठन किया गया है। उक्त खण्डपीठों द्वारा न्यायालय में लंबित लगभग 433 प्रकरणों एवं प्रीलिटिगेशन के लगभग 5029 प्रकरण है।
नेशनल लोक अदालत के आयोजन का मकसद आपसी विवादों को सुलह समझौते के आधार पर निपटाना है। नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण हो और आम जनता की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति खरगोन जी.सी.मिश्रा द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सदाशिव दांगौडे, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंका दांगी, अधिवक्ता संघ अनिरूद्ध यादव, संजय चौहान पैरालीगल वालेंटियर मो. मुशर्रफ खान एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।