नीमच। जिले के गांव धनेरिया कला में आज निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन संयुक्त अस्पताल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा किया गया। एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप प्रातः 10 बजे शुरू हुआ, जिसमें सामान्य रोग, बाल सर्जरी, स्त्री रोग, आंख और दातों से संबंधित रोगों की जांच चिकित्सा विशेषज्ञों के द्वारा निशुल्क की गई। शिविर में आठ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दी। कैंप के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि अगर किसी भी बिमारी में आगे ईलाज की आवश्यकता होती है तो आयुष्मान पीएमजेएवाय स्कीम के अंतर्गत कंपोजिट हॉस्पिटल सीआरपीएफ, नीमच मे उसका निशुल्क ईलाज किया जाएगा। ग्राम धनेरिया कला में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में करीबन 150 मरीजों ने अपना निशुल्क उपचार करवाया।