BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी.. <<     KHABAR : लाड़ली बहना योजना बनी अंतिमबाला के परिवार.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक कल,.. <<     KHABAR : विकास की राह पर मनासा, विकास कार्यों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2024, 6:47 pm
KHABAR : माननीय अपर सत्र न्‍यायाधीश ने सुनाया फैसला, अब सलाखों के पीछे रहेगा बलात्‍कार का आरोपी, 10 साल की सुनाई सजा, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

सीतामऊ/मंदसौर। माननीय अपर सत्र न्‍यायाधीश (मुनेन्‍द्र सिंह वर्मा), सीतामऊ द्वारा आरोपी मुकेश पिता मांगीलाल सुर्यवंशी उम्र 28 वर्ष, निवासी- धतुरिया थाना- सीतामऊ को पीडिता के घर में घुसकर बलात्‍कार करने के मामले में दोषी पाते हुए धारा 376 भा.द.वि. में 10 वर्ष सश्रम कारावास व 1000 रू. अर्थदण्‍ड एवं धारा 450 भा.द.वि. में 7 वर्ष सश्रम कारावास व 1000 रू. अर्थदण्‍ड से दण्डित किया।
अभियोजन का मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि दिनांक 25.08.2021 को शाम करीब 04.30 बजे पीडिता अपने पिता के घर ग्राम धतुरिया में थी तथा उसके मम्मी पापा कुएं पर तथा भाई मिस्त्री का काम करने गया था तथा वह सिलाई कर रही थी इतने में बाहर गेट पर उसके गांव का आरोपी मुकेश आया एवं पूछा कि उसका भाई कहा है तो उसने बता दिया कि वह मिस्त्री का काम करने गया है और वह अंदर कमरे में सिलाई करने लगी तो आरोपी मुकेश आया और बाहर का गेट बंद कर दिया और उसका मुंह बंद करके घसीटते हुए उसे कमरे में ले गया और पलंग पर पटक कर कपड़े उतारकर उसकी मर्जी के बिना उसके साथ बलात्कार किया। पीडिता की रिपोर्ट पर से थाना सीतामऊ पर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजी‍बद्ध किया गया।
माननीय अपर सत्र न्‍यायाधीश (मुनेन्‍द्र सिंह वर्मा), सीतामऊ द्वारा अभियोजन की ओर से प्रस्‍तुत तथ्‍यों एवं तर्कों के आधार पर आरोपी मुकेश पिता मांगीलाल सुर्यवंशी उम्र 28 वर्ष, निवासी- धतुरिया थाना- सीतामऊ को पीडिता के घर में घुसकर बलात्‍कार करने के मामले में दोषी पाते हुए धारा 376 भा.द.वि. में 10 वर्ष सश्रम कारावास व 1000 रू. अर्थदण्‍ड, एवं धारा 450 भा.द.वि. में 7 वर्ष सश्रम कारावास व 1000 रू. अर्थदण्‍ड से दण्डित किया। प्रकरण में अभियोजन का सफल संचालन अपर लोक अभियोजक विजय कुमार पाटीदार द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE