BREAKING NEWS
KHABAR : गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ नीमच, पंडालों.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी श्रीहनुमान.. <<     KHABAR : गुना के भुजरिया तालाब पर उत्साह के साथ हुआ.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर.. <<     KHABAR : जन जागृति सनातन यात्रा को लेकर पत्रकार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, राजस्थानी.. <<     KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ‘सेवा से संकल्प’.. <<     KHABAR : रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में.. <<     KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2026, 11:57 am
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ में होगा सात दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, गुप्त नवरात्रि में भक्तों को मिलेगा पंडित प्रकाश मेनारिया का सान्निध्य, पढ़े रतन पंडित की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले से सटे राजस्थान के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां विंध्यवासिनी धाम, केसूंदा में गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन 15 से 21 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

कथा व्यास के रूप में पंडित प्रकाश मेनारिया श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन स्थल मां विंध्यवासिनी धाम, केसूंदा (राजस्थान) रहेगा।

गुप्त नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में प्रतिदिन सुबह एवं शाम आरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर के पुजारी पंडित प्रदीप नागदा ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी कथा व्यास पंडित प्रकाश मेनारिया द्वारा सहयोग राशि स्वीकार नहीं करते हुए मंदिर विकास कार्यों के लिए राशि माता रानी के चरणों में समर्पित की गई थी। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित श्रीराम कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE