BREAKING NEWS
माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी.. <<     KHABAR : लाड़ली बहना योजना बनी अंतिमबाला के परिवार.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक कल,.. <<     KHABAR : विकास की राह पर मनासा, विकास कार्यों को.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ स्टेशन पर रेलवे की किलाबंदी, 25.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ पुलिस की बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2024, 10:04 am
BIG NEWS : 100वीं अटल जयंती पर बुंदेलखंड को बड़ी सौगात देंगे एमपी मोदी, देश की पहली केन बेतवा नदी परियोजना का करेंगे शिलान्यास, सीएम डॉ. मोहन, राज्यपाल भी होंगे शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज खजुराहो की धरती पर कदम रखेंगे। पीएम 100वीं अटल जयंती के अवसर पर देश की पहली केन बेतवा नदी परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इस कदम से आज का दिन बुंदेलखंड के लिए इतिहास में दर्ज हो जाएगा। एमपी की 44 लाख और उत्तर प्रदेश की 21 लाख आबादी को इससे पीने का पानी मिलेगा। साथ ही 103 मेगावाट जल विद्युत और 27 मेगावॉट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा। 


पन्ना टाइगर रिजर्व में केन नदी पर 77 मीटर ऊंचाई और 2.13 किलोमीटर लंबा दौधन बांध सहित 2 टनल का निर्माण होगा। बांध में 2 हजार 853 मिलियन घन मीटर जल भंडारण होगा। 2 हजार गांवों में 8.11 लाख हेक्टेयर सिंचाई होगी जिससे 7 लाख किसानों को सीधा फायदा पहुंचेगा। एमपी के 10 जिले पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, सागर, रायसेन, विदिशा, शिवपुरी और दतिया के किसानों को सीधा लाभ होगा। 


12 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम मोदी दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर खजुराहो पहुंचेंगे। पीएम केन बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण करेंगे। साथ ही भूमिपूजन अटल ग्राम सुशासन भवनों का  प्रथम किस्त का वितरण भी होगा।इस कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील और वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर 2ः20 पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 


ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में स्थापित फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण करेंगे। परियोजना के प्रथम चरण में इस वर्ष अक्टूबर माह से पूर्ण क्षमता से विद्युत उत्पादन प्रारंभ हो गया है। परियोजना के द्वितीय चरण की 240 मेगावॉट क्षमता के लिये एमपीपीएसीए से आवश्यक सहमति उपरांत चयनित विकासक “सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड” से अनुबंध हस्ताक्षरित किया जाना प्रस्तावित है। पुण्य सलिला माँ नर्मदा के ऊपर ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना को प्रदेश की जनता को समर्पित करना प्रदेश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता और ग्रीन ऊर्जा के प्रति सरकार के सतत प्रयासों को प्रदर्शित करता है।


अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमि-पूजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश में 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमि-पूजन कर प्रथम किश्त का वितरण भी करेंगे। प्रदेश की 23 हजार ग्राम पंचायतों में से भवन विहीन, जीर्ण-शीर्ण भवन और अनुपयोगी 2500 ग्राम पंचायतों को नवीन भवन की स्वीकृति के लिये चिन्हित किया गया है। प्रारंभिक चरण में 1153 नवीन पंचायत भवनों के लिये 437.62 करोड़ रूपये के कार्य स्वीकृत किये गये हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी का मत था कि पंचायत भवन, ग्राम पंचायत की सर्वाधिक मूल एवं महत्वपूर्ण अधोसरंचना है। इन भवनों की ग्राम पंचायतों के व्यवहारिक रूप से कार्य एवं दायित्वों के संवहन और कार्य संपादन में महत्वपूर्ण भूमिका है। मध्यप्रदेश सरकार ने पंचायतों को सशक्त करने के लिए समस्त ग्राम पंचायतों में नवीन पंचायत भवन एवं क्लस्टर स्तर पर क्लस्टर पंचायत भवन स्वीकृत करने का निर्णय लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE