BREAKING NEWS
माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी.. <<     KHABAR : लाड़ली बहना योजना बनी अंतिमबाला के परिवार.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक कल,.. <<     KHABAR : विकास की राह पर मनासा, विकास कार्यों को.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ स्टेशन पर रेलवे की किलाबंदी, 25.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ पुलिस की बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2024, 10:40 am
BIG REPORT : पुलिस कमिश्नर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, कम दाम में फर्नीचर बेचने का देते थे झांसा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने फर्जी तरीके से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह भोपाल पुलिस कमिश्नर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को ठगने का काम करता था। गिरोह के सरगना को फर्जी तरीके से सिमकार्ड चालू कर देने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


आरोपी फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए लोगों को लालच देते थे कि अधिकारी का ट्रांसफर हो गया है। इसके बाद कहते थे कि वे कम दाम में फर्नीचर बेच रहे हैं। ठगी करने के लिए जिस सिम कार्ड से फोन किए जाते थे, वे सभी फर्जी होते थे। पुलिस ने आरोपियों को विदिशा जिले के सिरोंज से गिरफ्तार किया है।


बताया जा रहा है कि, गिरोह का सरगना घर-घर जाकर अलग-अलग गांवों में लोगों को फ्री में सिम कार्ड देने का झांसा देता था। वह हर बार दो सिम कार्ड एक्टिवेट करता था, जिसमें से एक सिम ग्राहक को देता और दूसरा अपने पास रख लेता था। गिरोह फर्जी सिम कार्ड देकर साइबर अपराधियों से मोटी रकम वसूलता था। अब तक सरगना ने करीब 150 फर्जी सिम साइबर अपराधियों को बेचे हैं। इन्हीं सिम कार्ड्स का इस्तेमाल कर साइबर अपराधी ठगी को अंजाम देते थे।


पुलिस ने आकाश पिता बृजेश नामदेव (19) निवासी लटेरी जिला विदिशा, राहुल पंथी पिता बाबूलाल पंथी (22) निवासी सिरोंज जिला विदिशा, विवेक रघुवंशी पिता विनोद रघुवंशी (22) निवासी, सिरोंज जिला विदिशा और सोनू पिता हरी सिंह कुर्मी (22) गरेठा निवासी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस इससे पहले सुनील कुमार प्रजापति पिता सूरजभान (24) निवासी अलवर राजस्थान और शकील पिता आस मोहम्मद निवासी अलवर राजस्थान को गिरफ्तार किया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE