नीमच। विधायक दिलीपसिंह परिहार के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में 5 आंगनवाडी भवन निर्माण की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुई है, जिनमें बिसलवास कलां क्र.2, जीरन वार्ड क्र. 3, धामनिया 2, ढाबा, उमाहेडा आंगनवाडी केन्द्र सम्मिलित हैं।
विधायक दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनवाडी केन्द्रों में उच्च गुणवत्ता की सेवाएं प्रदाय करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे अधिकाधिक बच्चे आंगनवाडी केन्द्रों में आएं। विधानसभा क्षेत्र के 5 आंगनवाडी केन्द्रों के भवन निर्माण हेतु कुल 56.10 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक आंगनवाडी केन्द्र के भवन निर्माण की लागत 11.22 लाख रूपए है। ग्राम पंचायत/नगरीय निकायों द्वारा आंगनवाडी भवनों का निर्माण किया जाएगा।