जाशमा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जाशमा पर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का शुभारम्भ अर्जुनलाल जीनगर, विधायक विधानसभा क्षैत्र कपासन एवं हैमेन्द्र सिंह राणावत, प्रधान पं.स. भूपालसागर द्वारा किया गया। बीसीएमओ डॉ राहुल कुमार ने बताया कि शिविर में एलोपैथिक, आयुर्वेद, होम्यापैथी के तहत लोगो की जांच व उपचार की सेंवाए दी गई। शिविर में टीकाकरण, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में चिन्हित लोगो में से वंचित लोगो की आयुष्मान कार्ड ईकेवाईसी, आभाआई-डी बनानें, नैत्रं एवं दंत जांच की सेवांए दी गई। डॉ. शिवप्रकाश प्रजापत, डॉ. अंकित कुमार घाकड, बीपीओ मुकेश कुमार, डॉ कमलेश गुर्जर, आयु.चिकि. बीएचएस अशोक पायक, अभिषेक शर्मा , एसएलटी मनोहर जैन,एसएलटी सोहनलाल एसटीएस श्याम सिंह चुण्डावत, सीएचओ, एलएचवी एएनएम ने अपनी सेवाएं दी।
शिविर में 482 लोगों की स्क्रिनिंग, जांच व उपचार किया गया, जिसमे से 10 लोगो को 31.12.2024 को ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले फोलोअप कैम्प हेतु रेफर किया गया। शिविर में सरपंच देवीलाल लुहार, सम्पत बोरदिया, राजकुमार सोनी, अब्दुल रफीक, भंवर सिह, माया चौधरी, बीनू भाम्भी राकेश कुमार, लक्ष्मीलाल गुर्जर व अन्य चिकित्सा, हौम्येपेथी, आयुर्वेद स्टाफ सभी उपस्थित रहे।