चित्तौड़गढ़। कक्षा 8 व 9 के विद्यार्थियों को विभिन्न कैरियर पथों और अवसरों पर मार्गदर्शन देने के उद्देश्य को लेकर तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (टीपीएफ), चित्तौड़गढ़ द्वारा एम्स अकेडमी में करियर परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
टीपीएफ के अध्यक्ष डॉ अतुल खाब्या ने बताया कि एसीएस तुषिता सांखला द्वारा बच्चों को भविष्य में उन्हें क्या करना है? उस पर अमूल्य सुझाव दिये गये। उन्होंने बताया कि बच्चो को अपनी भावनाएं माता-पिता, टीचर्स के साथ साझा कर सही राह की ओर आगे बढ़ने से सफलता निश्चित मिलेगी। पढ़ाई के साथ साथ करने व करियर प्लानिंग के साथ-साथ चरित्र और व्यक्तित्व विकास की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी और छात्रों से अपने मूल्यों और नैतिकता पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। मंत्री शानू सुराणा ने बताया कि इस सेमिनार में 50 से अधिक बच्चो ने भाग लिया।
प्रधानाचार्य शेखर सर ने कहा कि समर्पण और कड़ी मेहनत विफलताओं को सफलता में बदल सकती है। उन्होंने छात्रों को शिक्षा और मैराथन जैसे खेलों में अपने अनुभवों से आकर्षित होकर दृढ़ रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ऐसे आयोजन को लेकर टीपीएफ का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ प्रियंका ढीलीवाल, डॉ ऋतु खाब्या उपस्थित थे। टीपीएफ के शिक्षा कंवीनियर यश पोखरना ने आभार जताया।