BREAKING NEWS
माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी.. <<     KHABAR : लाड़ली बहना योजना बनी अंतिमबाला के परिवार.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक कल,.. <<     KHABAR : विकास की राह पर मनासा, विकास कार्यों को.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ स्टेशन पर रेलवे की किलाबंदी, 25.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ पुलिस की बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2024, 12:33 pm
KHABAR : सरकारी राशन चोरी करने वालों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, शिवपुरी में सहरिया क्रांति आंदोलन के सदस्यों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। सहरिया क्रांति आंदोलन के सदस्यों ने मंगलवार को सरकारी राशन दुकानों से राशन चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सदस्यों ने जिला कलेक्टर और एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया कि शिवपुरी में लगातार सरकारी राशन दुकानों से राशन की चोरी हो रही है।


इसके चलते सहरिया क्रांति के सदस्यों ने मामले का पता लगाने की कोशिश की जिसमें उन्हें पता चला कि पूंजीपतियों के गोदामों में सरकारी दुकानों का राशन इकट्ठा कर ब्लैक मार्केट में बेचा जा रहा है। इसके बाद मामले की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई थी।


सदस्यों की मांग है कि प्रशासन इस मामले की गंभीरता को समझते हुए निष्पक्ष और जल्द से जल्द कार्रवाई शुरू करे। ताकि गरीबों को उनका हक और दोषियों को सजा मिल सके।


आरोपियों पर अधिक प्रभावी धाराएं लगाने की मांग
ज्ञापन में कहा गया कि 3 सितंबर, 2024 को सहरिया क्रांति के प्रतिनिधियों की सूचना पर नीमडांडा स्वास्तिक सोरटेक्स इंडस्ट्री में छापेमारी की गई थी। इस छापेमारी के दौरान 1418 क्विंटल गेहूं और चावल बरामद हुए थे। जो गरीबों के लिए पीडीएस के तहत वितरित किए जाने थे। लेकिन यह राशन अवैध तरीके से गोदाम में जमा किया जा रहा था।


मामले में इंडस्ट्री के मालिक अभिषेक तायल और ट्रक मालिक संतोष तायल समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। सहरिया क्रांति ने मांग की है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ और अधिक प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए, जैसे कि अमानत में खयानत, चोरी और धोखाधड़ी। इसके अलावा राशन की चोरी कहां से की गई और किन-किन सरकारी दुकानों से की गई। इसकी भी पूरी जांच की जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE