शाजापुर। जिला जेल शाजापुर में ललित किशोर साहब प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय जिला शाजापुर एवं सिराज अली साहब, सचिव/अपर जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर द्वारा जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पुरुष एवं महिला वार्डाे का भ्रमण किया गया। बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याए पूछी गई। किसी भी बंदी द्वारा जेल में कोई समस्याएं होना नहीं बताया। पाकशाला में बंदियों की भोजन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जेल की साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में न्यायाधीशगणों द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। इस अवसर उप अधीक्षक एसके मंडलेकर सहित जेल स्टॉफ उपस्थित रहा।