चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं महेन्द्र सिंह सिसोदिया अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल द्वारा सिकल सेल बीमारी की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल ने बैठक में जानकारी दी की यह एक आनुवांशिक बीमारी है जिस कारण इसकी रोकथाम हेतु सरकार द्वारा इस रोग से ग्रसित व्यक्तियों को आपस में शादी न करने की चेतावनी भी दी गई है। इस रोग से ग्रसित व्यक्तियों की पहचान गुलाबी और नीले कार्ड से की जाती है जिन्हें जेनेटिक काउंसलिंग आईडी कार्ड कहा जाता है। सचिव ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को इस बीमारी के बारे में जागरुकता फैलाने, चेतना शिविर आयोजित करने एवं इस बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों की पहचान कर उक्त आईडी कार्ड बनाने हेतु निर्देशित किया ताकि ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें इस बीमारी को गंभीरता से लेते हुए इसके प्रति जागरुक किया जा सके। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिनिधि के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।