BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2026, 7:17 pm
KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय सिंह के बयान से मचा सियासी बवाल, जानिए बीजेपी-कांग्रेस ने क्या कहा?, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की धार्मिक बातों ने बीजेपी को हक्का-बक्का कर दिया है। उन्होंने आखिरी सांस तक धर्म की रक्षा करने का बयान दिया है जिसके बाद राजनीतिक गलियारों ने उन्हें लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। इस पर भाजपा ने जहां तंज कसते हुए उन्हें अपने पापों के लिए जनता से माफी मांगने की सलाह दी है। वहीं कांग्रेस ने उन्हें पक्का सनातनी बता दिया है। 


दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा का तंज
दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा ने तंज कसा है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि दिग्विजय यात्रा निकालें वह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। सनातन के विरोध में जिस तरह के सनातन धर्मियों की भावनाओं को आहत काम करने का काम दिग्विजय ने किया यह सभी लोग जानते हैं तो सबसे पहले दिग्विजय सिंह को अपने पुराने पापों के लिए माफी मांगना चाहिए। सनातन के लिए किस तरह की भावनाएं रही है यह सभी जानते हैं। राजनीति की बात कर रहे दिग्विजय सिंह कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी कलह से जूझ रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं के कारण ही दिग्विजय सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। 


कांग्रेस बोली- दिग्विजय की यात्रा से डर गई भाजपा
वहीं दूसरी ओर भाजपा के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह की यह पहली यात्रा नहीं बल्कि उन्होंने इससे पहले भी कई यात्राएं की हैं। आज देश की दुर्दशा हो रही है। भारतीय जनता पार्टी धर्म पर राजनीति कर रही है। इसके लिए दिग्विजय आगे बढ़ रहे हैं। दिग्विजय सिंह पक्के सनातनी हैं। उन्हें धर्म और सनातन की परिभाषा इसका पालन सब कुछ आता है। उनकी यात्रा से बीजेपी डरी हुई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE