डिंडोरी। शहपुरा जनपद पंचायत के बिझोरी गांव में ग्रामीणों ने मंगलवार को पंचायत भवन में ताला जड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच धर्मी बाई, सचिव मनोहर आर्मी और रोजगार सहायक राकेश झरिया शासकीय योजनाओं में भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
ग्रामीण अखिलेश वनवासी, राम सेवक और रोशनी के अनुसार, पंचायत प्रशासन न तो नियमित ग्राम सभा की बैठकें आयोजित करता है और न ही लोगों से चर्चा करता है। वे मनमाने तरीके से प्रस्ताव बना लेते हैं। आवास प्लस योजना के सर्वे में भी गड़बड़ी की शिकायत है।
जनपद सीईओ और कलेक्टर से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
इधर, जनपद सीईओ अरविंद बोरकर का कहना है, कि कुछ आदतन शिकायतकर्ताओं ने पंचायत अधिकारियों की गैरमौजूदगी में यह कार्रवाई की है। सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक आवास प्लस सर्वे के लिए गांव में गए थे। तीनों अधिकारियों ने इस मामले में डिंडोरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।